पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के करीब आने के साथ तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर विवादों में घेर लिया है। उन्होंने गुजराती समुदाय का अपमान करते हुए दावा किया कि इस समुदाय ने भारत की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई। शनिवार (28 मार्च 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए पूरे गुजराती समुदाय को राजनीतिक विवाद में घसीट लिया।
अपने राजनीतिक बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली महुआ मोइत्रा ने कहा कि गुजराती समुदाय ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों और गुजरात के लोगों की तुलना करते हुए दावा किया कि बंगालियों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान गुजरातियों से कहीं बेहतर रहा। मोइत्रा ने कहा, “बंगाली बहुत गर्वशील जाति हैं। हमने ब्रिटिश के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई का नेतृत्व किया। गुजराती कौन थे?”
मोइत्रा ने आगे दावा किया कि ब्रिटिश द्वारा काला पानी भेजे गए अधिकांश स्वतंत्रता सेनानी बंगाली थे। उन्होंने कहा कि गुजरात से कोई स्वतंत्रता सेनानी काला पानी नहीं गया। उन्होंने कहा, “… काला पानी में मारे गए और कैद किए गए लोगों के नामों में 68 प्रतिशत बंगाली थे, उसके बाद पंजाबी। आप मुझे एक गुजराती का नाम बता सकते हैं जो वहाँ था, आपके बड़े हीरो वीर सावरकर के अलावा, जो केवल माफी नामे लिखना चाहते थे? कृपया हमें बताएँ…।”
#WATCH | Kolkata | TMC MP Mahua Moitra says, "Bengalis are a very proud race. We led the war for independence against the British. Who were the Gujaratis?… 68% of the names of the people who were killed and incarcerated in Kala Pani were Bengalis, followed by Punjabis. Can you… pic.twitter.com/w61O2KpSQX
— ANI (@ANI) March 28, 2026
इस बयान में महुआ मोइत्रा ने गलती से वीर सावरकर को गुजराती बता दिया, जबकि वे महाराष्ट्रीयन थे। दिलचस्प बात यह है कि महुआ मोइत्रा ने महात्मा गाँधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे गुजराती नेताओं को पूरी तरह भुला दिया, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। उनके ये बयान पूरी तरह झूठे और भ्रामक साबित होते हैं।
मोइत्रा ने अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे पूरे बंगाली समुदाय को निशाना बना रहे हैं। अवैध घुसपैठ के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर बंगालियों को परेशान और टारगेट कर रही है।

