सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे की एक 1st AC बोगी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन के केबिन को किसी होटल के हनीमून सुइट की तरह सजाया गया है। पूरे केबिन में गुब्बारे, फूलों की सजावट, हजारों गुलाब की पंखुड़ियाँ और दीवार पर ‘I Love You’ लिखा हुआ दिखाई देता है।
यह वीडियो ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इस सजावट को लेकर बहस छिड़ गई है। जहाँ कुछ लोगों ने इसे रोमांटिक सरप्राइज बताया तो वहीं कई लोगों ने रेलवे के नियमों और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
बिना अनुमति ट्रेन के अंदर की गई सजावट, रेलवे ने माना सुरक्षा में बड़ी चूक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र की राहत रूम डेकोरेशन नाम की एक कंपनी ने यह सजावट करवाई थी। कंपनी का कहना है कि जालना के एक दंपति ने 1st AC केबिन बुक कराया था।
दंपति औरंगाबाद से कार के जरिए जालना रेलवे स्टेशन पहुँचे जबकि उनकी टीम पहले ही ट्रेन में पहुँचकर केबिन को पूरी तरह सजा चुकी थी। बाद में दंपति जालना स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए।
Honeymoon coach on Indian Railways. Ticket checker suspended.
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) July 8, 2026
South Central Zone
A couple travelling in Train No. 11002 Nandigram express on 6/7/26 had privately engaged a decorator online to decorate their 1st AC coupe.
The decorator's entry into the coach was… pic.twitter.com/1ati4A13G4
हालाँकि भारतीय रेलवे ने इस पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा चूक माना है। रेलवे के अनुसार, सजावट करने वाला व्यक्ति बिना अनुमति ट्रेन के कोच में घुसा था। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
A couple travelling in Train No. 11002 Nandigram Express on 6th July, 2026 had privately engaged a decorator online to decorate their 1st AC coupe.
— South Central Railway (@SCRailwayIndia) July 8, 2026
The decorator's entry into the coach at Jalna station was unauthorized and is viewed as a serious lapse. The concerned staff…
उस पर बिना टिकट यात्रा करने, कोच में अनधिकृत प्रवेश करने और रेलवे परिसर में अवैध रूप से घुसने जैसे आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक गिरीश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जाँच के आदेश दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लापरवाही कहाँ हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
पूरे केबिन की बुकिंग होने पर सजावट पर स्पष्ट नियम नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय रेलवे में इस तरह 1st AC केबिन को सजाने की अनुमति है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने रेल मंत्रालय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए इस पर सवाल भी पूछा। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि इस तरह की सजावट को लेकर कोई अलग या विशेष नियम नहीं है।
अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित यात्री ने पूरा 1st AC केबिन बुक कराया था, इसलिए यात्रा के दौरान उस केबिन इस्तेमाल उसके अनुसार ही होना था। उनका कहना है कि सजावट यात्री की ओर से ही कराई गई थी। मतलब रेलवे अधिकारियों ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। हालाँकि, उन्हें इसे गलत भी नहीं कहा है क्योंकि उस कोच की दोनों सीट एक ही परिवार के पास बुक थीं
रेलवे अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस सजावट से रेलवे की किसी भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचा है। हालाँकि, रेलवे ने यह भी साफ किया है कि बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का ट्रेन के कोच में प्रवेश करना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और इसी पहलू की जाँच की जा रही है।

