सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या करने वाले 2 निहंग सिख आरोपितों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृतक महिला ने निहंगों की दाढ़ी पर हाथ डाला था, जिसकी वजह से भड़के निहंगों ने कृपाण मारकर कमल कौर की हत्या कर दी और शव को पार्किंग में छोड़ फरार हो गए।
भटिंडा पुलिस ने 2 निहंग सिखों को कमल कौर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। हालाँकि मीडिया रिपोर्ट में किसी ‘तीसरे‘ का भी जिक्र आया है।
ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ (ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ) ਨੇ ਇੱਕ ਔਰਤ ਦੇ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਅਪਰਾਧ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਅਪਰਾਧ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਵਰਤੀ ਗਈ ਕਾਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ। pic.twitter.com/Bas66LxlqR
— BATHINDA POLICE (@BathindaPolice) June 13, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटोज और रील्स पोस्ट करने के लिए कुछ समय पहले आतंकी अर्श डल्ला ने भी जान से मारने की धमकी दी थी।
कमल कौर लुधियाना में अपनी माँ के साथ रहती थी। वो बुधवार (11 जून 2025) को वह एक प्रमोशनल इवेंट के लिए घर से निकली थी। बाद में उनका शव बठिंडा में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था।