बजट से पहले गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सोना-चाँदी भी लुढ़के

केंद्रीय बजट 2026 के पेश होने से ठीक पहले बाजार में जबरदस्त हलचल है। एक तरफ जहाँ सोने-चाँदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है, वहीं शेयर बाजार लाल निशान पर फिसल गया है। रविवार (1 फरवरी 2026) सुबह कमोडिटी मार्केट (MCX) खुलते ही सोने का भाव ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया, जबकि चाँदी ₹2.74 लाख प्रति किलोग्राम पर खुली।

दूसरी तरफ, शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव है। निफ्टी 25,300 के नीचे और सेंसेक्स 82,200 के स्तर पर संघर्ष कर रहा है। बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह बजट से पहले की अनिश्चितता और मुनाफावसूली है।

सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है, जिसका सबसे बुरा असर मेटल और माइनिंग सेक्टर पर दिख रहा है। वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है।

जानकारों का कहना है कि बजट में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स नीतियों में बदलाव की आहट से ट्रेडर्स काफी सतर्क हैं। फिलहाल बाजार ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है, जिससे निवेशकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।