ऐसी महिलाओं के साथ रेप होता है… कहने वाली उन्नाव पीड़िता की शिकायत बरखा त्रेहान ने दिल्ली पुलिस से की, कहा- FIR कर मुझे सुरक्षा दें

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वों पुरुष आयोग की अध्यक्ष बरखा त्रेहान को लेकर बयान देती दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने बरखा त्रेहान को लेकर कहा है की- ऐसी महिलाओं के साथ ही रेप होता है।

उनके इस बयान के बाद बरखा त्रेहान ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा की माँग की।

बरखा त्रेहान का कहना है कि यह बयान न सिर्फ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है, बल्कि उनके जीवन और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की कॉपी साझा की और कानून को सबके लिए समान बताया है।

साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले में तत्काल FIR दर्ज करने और उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की माँग की है। बरखा त्रेहान ने कहा कि एक पीड़िता द्वारा इस तरह का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।