FIR के मुताबिक, 23 फरवरी 2026 की दोपहर 12.30 बजे नगर निगम की टीम तशवीर महल तिब्तीय कॉलेज के सामने अतिक्रमण कर रहे फलों के ठेले को हटाने गई। इस दौरान ठेले के मुस्लिम विक्रेताओं ने नगर निगम की टीम पर हमला किया। शिकायतकर्ता नगर निगम के कर्मचारी मुनेश पाल सिंह ने बताया कि उन पर 2 किलो के बाट से सिर पर वार किया गया, जिससे उनके सिर से खून बहा। साथ ही उनके साथी राजेश को भी काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 109(1), 132 और 121(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, वही अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

