बरेली में पलायन को मजबूर 200 हिंदू परिवार, दरवाजों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’: शिकायत के बाद भी घर में पढ़ी जा रही सामूहिक नमाज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित मोहम्मदगंज गाँव में पिछले दिनों एक घर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस इन सभी लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन इन्हीं लोगों ने थाने से वापस आने के बाद उसी घर में दोबाारा नमाज पढ़ी और विरोध करने पर हिंदू परिवारों को धमकाना भी शुरू कर दिया। अब ये पीड़ित हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हैं, घर के बाहर मकान बिकाऊ के ‘पोस्टर चस्पा’ लिख दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मदगंज गाँव में रहने वाले लगभग 200 हिंदू परिवारों ने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ’ लिखा है। पीड़ित हिंदुओं का कहना है कि गाँव में ही एक घर को मदरसा बनाकर सामूहिक नमाज अदा की जा रही है। इसका नया वीडियो भी सामने आया है। हिंदुओं ने इसका विरोध करते हुए मकान तुड़वाने की माँग की है। जिला प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिंदुओं ने नमाज के बहाने बाहर से आने वाले लोगों से खतरा बताया है।

गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पुलिस पिछले महीने जिन लोगों को हिरासत में लेकर गई थी, उन्हें छोड़ दिया गया था। उन लोगों ने वापस आकर गाँव में आतिशबाजी की, फायरिंग की और यहाँ तक की भड़काऊ नारे भी लगाए। हिंदू पक्ष का कहना है कि पुलिस उनकी सहायता नहीं कर रही है, उनके पास घर छोड़ने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। पीड़ित हिंदुओं को सीएम योगी से न्याय की माँग की है।

गौरलतब है कि 16 जनवरी 2026 को भी मोहम्मदगंज गाँव के इसी घर से सामूहिक नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इन नमाजियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद खूब बवाल मचा। लेकिन नतीजा यह हुआ कि थाने से वापस लौटने के बाद गाँव के अन्य हिंदू परिवारों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। अब उस घर में रोजाना नमाज पढ़ी जाती है। इसीलिए हिंदू परिवार परेशान हैं।