उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ मोहम्मद अरबाज ने बॉबी बनकर हिंदू युवती को फँसाया। फिर जबरन धर्म परवर्तन का दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस के शिकायत में बताया कि उसे दरगाह ले जाकर जबरन कलमा भी पढ़ाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने बारादरी थाने में आरोपित की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह अपनी नानी के घर पर जा रही थी। तभी रास्ते में बॉबी ने उसका पीछा किया। वह करीब डेढ़ महीने तक पीछे पड़ा रहा। बॉबी ने पीड़िता को दोस्ती का झाँसा दिया।
इसके बाद धीरे-धीरे शादी का वादा कर अपने साथ ले गया। आरोपित ने नकटिया इलाके में किराए के मकान में पीड़िता को अपने साथ रखा। इस दौरान रेप किया और शादी की बात को टालता रहा। उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी खींच लीं। इन वीडियो को दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता से उसके नाम पर प्लॉट खरीदने के झाँसा देकर सोने के जेवरात भी हड़प लिए।
पीड़िता को दो-तीन महीने पहले ही आरोपित की असलियत पता लगी। पीड़िता को पता लगा कि बॉबी का असली नाम अरबाज खान है, जो पुराने शहर के रोहली टोला का रहने वाला है। यह भी सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि अरबाज उसे शराफत मियां की दरगाह पर ले गया। वहाँ उसने महिला से मुरीद करवाया, जबरन कलमा पढ़वाया और नमाज भी पढ़वाई। जब पीड़िता ने विरोध किया तो अरबाज ने कहा कि उनका एक पूरा नेटवर्क है, जिसका काम ही हिंदू लड़कियों को फँसाकर इस्लाम कबूल करवाना है।
पीड़िता ने यह भी बताया कि अरबाज के साथ-साथ उसका दोस्त आरिश, उसकी बहन सिमरन और बहनोई राजा उसे लगातार बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि आरिश गो-तस्करी करता है।
थाना कैंट, बरेली पर "धर्म परिवर्तन हेतु दबाव एवं शारीरिक शोषण के आरोपों" की सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में श्री आशुतोष शिवम, #COCity 01 बरेली की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/wgHnP959pH
— Bareilly Police (@bareillypolice) June 6, 2026
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

