उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए उपद्रव के बाद प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार (23 दिसंबर 2025) की सुबह बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम भारी पुलिस बल के साथ फरीदापुर चौधरी पहुँची, जहाँ पूर्व सपा पार्षद वाजिद बेग के बेग बरातघर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
BDA ने अवैध रूप से बने इस मैरिज होम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि उपद्रव के बाद BDA ने पाँच अक्टूबर को इस बरातघर को सील किया था।
BDA उपाध्यक्ष ने बताया कि वाजिद बेग द्वारा बिना अनुमति के निर्माण किया गया था। कई बार नोटिस और रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिसके चलते यह कार्रवाई जरूरी हो गई।

