जिम संचालक अकरम और भाई आलम ने महिला डॉक्टर को नशीली ड्रिंक देकर किया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: ₹50 लाख हड़पे, बरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में जिम संचालक अकरम बेग ने 40 साल की डॉक्टर से रेप किया। नशीली ड्रिंक पिलाकर अश्लील वीडियो भी बनाए और फिर ₹50 लाख माँगे। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई तो अकरम बेग और उसका भाई आलम बेग गिरफ्तार किए गए।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह सिविल लाइन स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ जाती थी, जहाँ जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग ने उसे प्राइवेट ट्रेनिंग दी। डॉक्टर को तेजी से वजन घटाने का झाँसा देकर ‘प्री-वर्कआउट’ ड्र्रिंक ऑफर की। इस ड्रिंक में नशीला पदार्श मिलाया गया। जब डॉक्टर ड्रिंक पीकर बेहोश हो गई तब दोनों भाई डॉक्टर को जिम में ही बने प्राइवेट कमरे में ले गए और वहाँ अकरम बेग ने डॉक्टर का रेप किया। इस कमरे में हिडन कैमरे लगे हुए थे और आलम ने भी अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो शूट किए।

यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2026 में अकरम ने उसको वो सभी न्यूड वीडियो दिखाए, जो उसने पेन ड्राइव में स्टोर करके रखे थे। इन वीडियो को दिखाकर धमकी दी- ₹50 लाख दे, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूँगा।

तब महिला डॉक्टर को अकरम की असलियत पता लगी। डॉक्टर ने जिम जाना छोड़ दिया। इसके बाद भी दोनो भाई नहीं माने और डॉक्टर के घर पहुँचे गए और लगातार धमकी देने लगे।

महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं। पुलिस ने आरोपित दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में दोनों भाई हाथ जोड़कर माफी माँगते दिखे। पुलिस ने पेनड्राइव भी बरामद कर लिया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि अकरम जिम में आने वाली महिलाओं के साथ यही अश्लील काम करता था और फिर उनसे मोटी रकम वसूलता था।