उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोहम्मद नसीमुद्दीन ने रवि बनकर विधवा महिला से निकाह कर धर्मांतरण करा दिया। फिर बच्चों का भी धर्म परिवर्तन करा इस्लामी नाम रख दिए। महिला का नाम राधा से जीनत, उनकी बेटी शिवानी का नाम सानिया, हिमानी का नाम सादमानी और बेटे करन का फैजान, अर्जुन का अरमान नाम रख दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर कोतवाली में विधवा महिला ने शिकायत दर्ज की है। महिला ने बताया कि उनके पति होटल चलाते थे। करीब 10 साल पहले पति की मौत हो गई। तभी से नसीमुद्दीन अपना नाम रवि बताकर होटल में आना-जाना करता था। महिला को प्रेमजाल में फँसाकर कोर्ट मैरिज कर ली। फिर दो महीने बाद निकाह कर लिया। तब उसकी असली पहचान सामने आई।
महिला ने आगे कहा कि नसीमुद्दीन ने मकान बनवाने का लालच देकर ₹8 लाख हड़प लिए। यहाँ तक महिला के बेटे का निकाह करा दिया। अब वह बच्चों और महिला को अपने गाँव ले जाकर घर में नजरबंद रखता है।
17 जुलाई 2025 को नसीमुद्दीन बाहर जाते वक्त घर का ताला लगाना भूल गया। इसका फायदा उठाते हुए महिला अपने बच्चों संग उसके चंगुल से भाग निकली। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

