उत्तर प्रदेश का कानपुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि उनकी बेटी को साहिल नाम के मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फँसाया औऱ फिर रेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित साहिल और उसके भाई मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी 16 साल की बेटी को साहिल ने प्रेमजाल में फँसा लिया। इसके बाद रेप किया और धमकाकर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। पीड़ित पिता ने बताया साहिल ने अपने भाई मुन्ना के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया और बाद में पुलिस शिकायत करने के बाद बेटी को वापस घर छोड़कर गया।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित साहिल और मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

