मोनिस खान ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर बनाया अश्लील वीडियो, मासूम ने बचने के लिए गुल्लक तोड़कर जिहादी को दिए ₹50000: पुराने ‘रेपिस्ट’ को ढूँढ रही लखनऊ पुलिस

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कपड़ा व्यापारी मोनिस खान ने 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और ₹50 हजार हड़प लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता को गुल्लक गायब होने का शक हुआ। पुलिस ने आरोपित मोनिस खान को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया कि मोनिस खान ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी। मोनिस ने लड़की को धीरे-धीरे प्रेमजाल में फँसाया और भरोसा जीता। फिर उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।

मोनिस ने अलग-अलग नंबर से बातचीत करने के लिए किशोरी को तीन कीपैड मोबाइल फोन भी दिए थे। मोनिस लगातार किशोरी को पैसे माँगने के लिए धमकाता रहा। किशोरी ने भय में आकर अपनी गुल्लक में जमा किए ₹50 हजार निकालकर उसे दे दिए। इसके बाद किशोरी के पिता को गुल्लक गायब होने की बात पता लगी, तब बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया।

किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करवा लिया है। मोनिस खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपित की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली तो सामने आया कि वह तीन साल पहले भी 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में जेल जा चुका है। मई 2023 में गाँव की ही एक लड़की को कमरे में रखकर रेप किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल में भेज दिया गया।