मुस्लिम ‘कबाड़ी’ से पैसे वापस माँगने पर हिंदुओं पर पथराव, पुलिस के सामने फेंकीं गई काँच की बोतलें: मथुरा के फराह चौराहे की घटना, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फराह चौराहे में पैसों के लेनदेन के चलते मुस्लिम और हिंदू पक्ष के बीच विवाद हो गया। दरअसल, मुस्लिम कबाड़ी भूरा के पास हिंदू युवक पीतम के ₹4500 थे, जिन्हें वापस लेने वह भूरा की दुकान पर पहुँचा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच भूरा ने अपने लोगों को बुलाया और पथराव शुरू कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस को देखकर भी मुस्लिम पत्थरबाज नहीं रुके। उन्होंने काँच की बोतलों से हमला किया। इस विवाद की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पत्थरबाजी करते हुए मुस्लिम कह रहे हैं, “सारे काफिरों को काटा जाएगा।” वीडियो में कुछ नाबालिग युवक भी पथराव करते नजर आ रहे हैं।

आधे घंटे तक बवाल जारी रहा। इसके बाद रिफाइनरी सर्किल की फोर्स मौके पर पहुँची। पुलिस ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।