समीर-अरबाज की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 13 साल की छात्रा ने दी जान, दोस्तों के साथ संबंध बनाने का डालते थे दबाव: भाई ने लव जिहाद के लगाए आरोप, UP के नोएडा का मामला

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 13 साल की नाबालिग लड़की ने मोहम्मद समीर और अरबाज की प्रताड़ना से परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई का आरोप है कि पड़ोस के दोनों युवक बहन को लव जिहाद में फँसा रहे थे। यह भी सामने आया कि पीड़िता ने आरोपितों ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-63 में महोबा निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार की आर्थिक हालत खराब है, इसीलिए लड़की अपनी मौसी के घर 7वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। 4 महीने पहले ही अपने माता-पिता के पास लौटी थी।

शनिवार (21 फरवरी 2026) को लड़की के माता-पिता किसी शादी समारोह में गए थे, वहीं भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। लड़की घर पर अकेली थी। रात 8 बजे लड़की ने अपने भाई को सब्जी लाने के लिए फोन किया। 9.45 बजे भाई ने घर लौटकर देखा तो बहन पंखे पर फंदे से लटकी हुई है। आसपास के लोगों की मदद से बहन को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

वही घटना सामने आते ही हिंदू संगठन और परिवार के लोगों ने सेंट्रल जोन स्थित एसीपी प्रथम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी मोहम्मद समीर और उसके साथी अरबाज ने पीड़िता के निजी फोटो-वीडियो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर पीड़िता के परिजनों को शांत कराया।

पुलिस ने पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत ले ली है। पुलिस का कहना है कि FIR की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं। वहीं पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को लड़की की पर्सनल डायरी भी मिली है, जिसमें आरोपितों लड़कों के बारे में लिखा है। सभी