‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने फँसाई हिंदू युवती, प्रेग्नेंट करके कर दी हत्या: 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव, प्रयागराज की घटना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लव जिहाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ साहिल खान ने प्रिंस बनकर मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली हिंदू युवती को अपने जाल में फँसाया। पहले मंदिर में शादी की और असली पहचान सामने आने के बाद जबरन निकाह किया। फिर तीन साल बाद युवती की हत्या कर शव दफना दिया। पुलिस ने 35 दिन बाद युवती के सड़े-गले शव को कब्र से निकाला है।

यह पूरा मामला बेहद निंदनीय है। इसकी शुरुआत तब हुई जब हिंदू युवती हैदराबाद की बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करती थी। प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र का रहने वाला साहिल खान उर्फ प्रिंस भी हैदराबाद के उसी इलाके में टेरलिंग शॉप पर नौकरी करता था। तीन साल पहले साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर हिंदू युवती से दोस्ती की, उसने अपना नाम प्रिंस बताया। अपने प्रेमजाल के झाँसे में लेकर हिंदू युवती से 6 महीने पहले हैदराबाद के मंदिर में शादी भी रचा ली।

इसके बाद साहिल की गुजरात के सूरत में नौकरी लग गई। वह हिंदू युवती को भी अपने साथ ही ले गया। इसी दौरान हिंदू युवती को साहिल खान की सच्चाई पता लगी कि वह असल में मुस्लिम और उसका असली नाम साहिल खान है। युवती ने विरोध किया तो साहिल ने उसके साथ मारपीट की। फिर जबरन मस्जिद ले जाकर मौलवी की मौजूदगी में युवती से निकाह कर लिया।

फिर फरवरी 2026 में हिंदू युवती प्रेग्नेंट हुई तो साहिल खान उसे प्रयागराज में अपने घर ले आया। यहाँ साहिल और युवती की लड़ाई हुई। साहिल ने युवती के साथ फिर से मारपीट की। गुस्से में युवती रीवा में अपने घर चली गई। लेकिन साहिल वहाँ भी आ गया और युवती के परिवारवालों के सामने हाथ-पैर जोड़कर उसे वापस ले गया। इसके बाद युवती का सिम तोड़ दिया और युवती का उसके घरवालों से संपर्क टूट गया।

युवती के परिवारवालों ने बताया कि उन्हें 6 जून 2026 को पता लगा कि उनके बेटी की हत्या कर दी गई है। वह थाने पहुँचे तो पता चला कि 11 मई 2026 को ही उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल और उसके घरवालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया है। इसके बाद युवती के परिजनों ने बेटी का शव देखने के लिए पुलिस से माँग कीछ।

पुलिस ने 16 जून 2026 को कब्र खोदकर युवती की सड़ी-गली लाश को बाहर निकलवाया। युवती के शव का बुधवार (17 जून 2026) को पोस्टमार्टम करवाया गया। लेकिन मौत के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझा-बुझाकर उसके शव का अंतिम संस्कार करवाया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनसुार, आरोपित साहिल का दावा है कि 10 मई 2026 को युवती बीमार हुई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और 11 मई 2026 को मुस्लिम तौर-तरीकों से उसके शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर हर स्तर से जाँच की जा रही है। वही साहिल के घरवालों से भी पूछताछ की गई है। लेकिन साहिल की अम्मी का कहना है कि गर्भवती होने के चलते युवती बीमार हुई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त साहिल सूरत में था।