उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गुरुवार (26 फरवरी 2026) को 19 वर्षीय नाजिया ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम मीनाक्षी रख लिया और 20 वर्षीय हिंदू प्रेमी विकास से शादी कर ली। यह विवाह दीवानी कचहरी परिसर स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिलएरिया थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव निवासी विकास और शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले की रहने वाली नाजिया की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले हुई थी। दोस्ती प्रेम में बदली तो दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। विवाह से पहले नाजिया ने विधिवत हिंदू धर्म स्वीकार किया और अपना नाम बदलकर मीनाक्षी रखा।
इसके बाद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और विवाह की रस्में पूरी की गईं। शादी के मौके पर दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के कुछ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

