इलाके के 3 मंजिला इमारत से बिजली के पोल में तार फँसा कर चोरी की जा रही थी। साथ ही 40-50 घरों में बिजली की सप्लाई की जा रही थी। बिजली विभाग ने तारों को काटकर सप्लाई को रोका। घर का मालिक आसिफ है, जिसके 6 बेटे हैं। ये लोग डेयरी चलाते हैं। सभी बेटे घर से गायब हैं।
प्रशासन का कहना है कि बिजली विभाग और प्रशासन ने मिलकर मीटर लगवाए लेकिन बिजली चोरी नहीं रुकी। लोगों ने अवैध कनेक्शन लेकर हीटर, फ्रिज जैसे ज्यादा बिजली खपत वाली इलेक्ट्रिक सामान लगा रहे हैं।
कई घरों में पता चला कि बिजली चोरी के आरोप में पहले से ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है और बिजली चोरी जारी है। ऐसे घरों में बिजली के बोर्ड भी नहीं हैं, क्योंकि बिजली चोरी का आरोप लगने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बोर्ड हटा लिए थे।
मुस्लिम बहुल राय सत्ती थाना क्षेत्र में संकरी गलियाँ हैं। ऐसे में इन घरों के अंदर जाकर चेक करना भी एक चुनौती है। संभल प्रशासन ने दीपां सराय क्षेत्र में भी चेकिंग की वहाँ भी यही हाल है। कई घरों का दरवाजा नहीं खुला गया तो कई घरों में बाहर से ताला जड़ा था। बिजली विभाग ने ऐसे जगहों पर कर्मचारियों की सहायता से केबल कटवाए और कनेक्शन काटा।

