UP के शाहजहाँपुर में ईसाई मिशनरियों का मकड़जाल, देवी-देवताओं का अपमान कर हिंदुओं का करते ब्रेनवॉश: धर्मांतरण के आरोप में 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में रोजा थाना क्षेत्र के एक मकान में चंगाई सभा में हिंदू महिलाओं और बच्चों को ईसाई बनने के लिए ब्रेनवॉश करने का मामला सामने आया। मौके पर पहुँचकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (21 दिसंबर 2025) को मोहम्मद रोड पर कैलाशनगर कॉलोनी में रामादेवी के मकान में चल रही चंगाई सभा में 200 लोग मौजूद थे। सभा में लोगों को ईसाई बनने के लिए पैसे और शादी करवाने का लालच दिया जा रहा था। हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया जा रहा था।

मौके पर VHP के विभाग मंत्री अशनील सिंह पहुँचे और विरोध किया। विरोध करने पर सभा के आयोजकों ने मारपीट और गालियाँ देनी शुरू कर दीं। विवाद बढ़ते देख VHP ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर विवेक, विपिन, मोनू और एंजेल नाम की महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं मकान मालिक रामादेवी फरार हो गई।

पुलिस का बयान

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यहाँ 25 दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के नंबरोंक की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है, ताकि बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया है। वहाँ से सभी को जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपित रामादेवी की भी तलाश की जा रही है।

फंडिंग की भी होगी जाँच

पुलिस इस मामले में फंडिंग की भी जाँच करेगी। आरोपितों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे पहले आरसी मिशन क्षेत्र में ईसाई धर्मांतरण कराने के मामले में विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ था। मामले में आरोपित के खाते में हर महीने 500 डॉलर ट्रांसफर किए जाते थे। जिले में धर्मांतरण के मामले में भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक धर्मांतरण के 7 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।