3 साल की बेटी के साथ दरगाह पहुँची महिला संग मुज्जिम ने की छेड़छाड़ और गाली-गलौज: पुलिस को आता देख मौके से हुआ फरार, UP के बाराबंकी का मामला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दरगाह परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गाँव में 18 अक्टूबर 2025 की रात को हुई।

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ दरगाह पर आई थी। महिला का आरोप है कि मुज्जिम नाम के एक स्थानीय युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश की।

दरगाह पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। लेकिन, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपित मौके से भाग गया। पीड़िता पिछले तीन साल से अपनी बेटी के साथ इस दरगाह पर आती रही हैं, लेकिन इस घटना से वह बहुत असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला का बयान लिया।

इसके बाद, 20 अक्टूबर 2025 की देर रात मसौली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जाँच चल रही है और आरोपित के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।