मौलवी हिदायत ने झाड़-फूँक के नाम पर काटी दलित युवक की जीभ, तड़प-तड़प कर हुई मौत: सहयोगी मैनुद्दीन संग हुआ फरार, UP के बाराबंकी का मामला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मौलवी ने झाड़-फूँक के नाम पर एक व्यक्ति की जान ले ली। टिकैतनगर के सिहोरिया गाँव का रहने वाला सुकई गौतम नाम का व्यक्ति कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसकी लगातार तबियत गिरती जा रही थी। उसके पड़ोस में रहने वाले मैनुद्दीन ने उसे झांड़-फूँक की सलाह दी और मौलवी हिदायत रसूल को तंत्र-मंत्र करने के नाम पर बुलाया।

तंत्र-मंत्र करने के दौरान मौलवी ने माँस काटने वाले चापड़ से सुकई का जीभ काट दिया। वह दर्द से तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौलवी और मैनुद्दीन मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुकई के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दोनों पर दर्ज कराया है। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि मौलवी ने सुकई का घर देखा और कहने लगा कि इस पर प्रेत का साया है और मोहर्रम के दिन से झाड़-फूँक कराने पर यह संकट दूर हो जाएगा। गुरुवार (25 जून 2026) सुबह से उसके घर पर तंत्र-मंत्र चल रहा था और देर रात जब भाई राजेश सोने चला गया तो ये घटना घटी। घर के बाकी सदस्य भी उस वक्त तजिया देखने गए थे।