उत्तर प्रदेश के बदायूँ में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित अबरार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक गौरव कुमार घायल हुए हैं। आरोपित अबरार के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित बच्ची के दूर का रिश्तेदार है। 25 जून 2026 की रात बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने काफी ढूँढा। जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बच्ची तलाश के दौरान एक खेत में मिली। उसका मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
बदायूं
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 28, 2026
➡बच्ची से रेप करने वाला 60 वर्षीय दरिंदा अरेस्ट
➡4 वर्षीय बच्ची का किडनैप कर किया था दुष्कर्म
➡60 साल के अबरार के दोनों पैरों में लगी गोली
➡मुठभेड़ में उपनिरीक्षक गौरव कुमार भी घायल
➡आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद
➡रेप, अपहरण, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट में केस… pic.twitter.com/gr1vezbk5Q
पुलिस का कहना है कि आरोपित उसे उठा कर खेत में ले गया और दुष्कर्म कर खेत में ही छोड़ दिया था और खुद फरार हो गया। आरोपित अबरार उसी गाँव का रहने वाला है। पुलिस को जब आरोपित अबरार के बारे में जानकारी मिली तो वह गिरफ्तार करने पहुँची। इस दौरान अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद उसके पैरों में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

