उत्तर प्रदेश की जलालपुर थाना पुलिस ने एक हिंदू युवती को अगवा करने, उसके साथ दुष्कर्म करने और जबरन धर्मांतरण का प्रयास करने वाले आरोपित युवक अशफाक को मंगलवार (3 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित अशफाक को हौज टोल प्लाजा के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
12 साल से ब्लैकमेलिंग का खेल
घटना की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपित अशफाक पिछले 12 सालों से हिंदू युवती को अपने जाल में फँसाए हुए था। जब युवती की उम्र महज 10 साल थी, तभी से आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
अब 22 साल की हो चुकी युवती ने आरोप लगाया कि अशफाक ने उसे अगवा किया, उसका शारीरिक शोषण किया और लगातार उस पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाता रहा।
थाना प्रभारी गजानंद चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम इस मामले की छानबीन कर रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने हौज टोल प्लाजा के पास दबिश दी और आरोपित अशफाक को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और धर्मांतरण निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

