उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में (9 दिसंबर 2025) को आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात उप-निरीक्षक (TSI) आफाक खान ने मजहबी विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें TSI द्वारा इस्लाम से जुड़ी बातें कहे जाने का आरोप लगा है।
कन्नौज जिले में एक इंटर कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने पहुंचे यातायात टीएसआई अफाक खान पर इस्लामिक शिक्षा देने के आरोप है। बजरंग दल ने इसकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद एसपी ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है l #kannauj #police pic.twitter.com/RlCexOeIVv
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) December 17, 2025
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मुलाकात कर शिकायत सौंपी और कार्रवाई की माँग की। संगठनों का कहना है कि वर्दी में रहते हुए शैक्षणिक संस्थान में किसी भी प्रकार की मजहबी शिक्षा देना गलत है। दरअसल, TSI आफाक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
शिकायत और वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपों को गंभीर मानते हुए TSI आफाक खान को लाइन हाजिर किया। पुलिस का कहना है कि जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

