मोहम्मद फराज ने हिंदू युवती को नशा देकर किया रेप, ब्लैकमेल कर दोस्तों-भाई से संबंध बनाने को किया मजबूर: लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद फराज ने शादी का झांसा देकर एक हिंदू युवती का यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद फराज को सलीम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद फराज उसे नशीला पदार्थ खिलाकर होटल ले गया, रेप किया और Video बनाया। पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद फराज ने उस पर धर्मांतरण का दबाव डाला और साफ कहा कि वह निकाह तभी करेगा जब इस्लाम कबूल करूँगी।

हद तो तब हो गई जब आरोपित मोहम्मद फराज ने Video वायरल करने की धमकी देकर युवती को अपने भाई और दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपित ने 22 मार्च को युवती के पिता को आपत्तिजनक Video भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

जब हिंदू युवती ने विरोध किया, तो उसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकीपुरम थाना पुलिस फिलहाल मोहम्मद फराज से पूछताछ कर रही है और इस घिनौनी साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।