4 बच्चों के अब्बू आमिर ने हिंदू बताकर की शादी, फिर महिला पर बनाया धर्मांतरण और नमाज पढ़ने का दबाव: एक और हिंदू से करना चाहता है शादी, महाराजगंज में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनौली क्षेत्र में धर्म छिपाकर शादी करने और बाद में हिंदू पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सोनौली पुलिस ने मुख्य आरोपित आमिर सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, करीब 5 वर्ष पहले आमिर ने खुद को हिंदू बताकर उससे शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका वह मुस्लिम है। इसके बाद आमिर और उसके परिजन लगातार महिला पर इस्लाम अपनाने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसके दो बच्चे भी हैं।

जाँच में यह भी सामने आया है कि आमिर का पहले से ही निकाह हो चुका है और उसके चार बच्चे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 28 जनवरी 2026 को आमिर ने एक अन्य हिंदू युवती से विवाह के लिए आवेदन किया। जब उसे इस बात की जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो आमिर ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में अजमत अली उर्फ मताली और दो अन्य लोगों की संलिप्तता भी बताई गई है, जिन पर कथित रूप से इस पूरे घटनाक्रम में सहयोग करने का आरोप है। सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।