उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं साध्वी प्राची ने लव जिहादियों को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने लव जिहादियों का 72 हूरों से मेल कराने की बात करते हुए कहा कि देश के मदरसों में लव जिहाद की साजिशें हो रही हैं।
लव जिहाद पर सख्ती की माँग, मदरसों और विपक्ष पर भी बयान
महापंचायत को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने लव जिहाद को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा, “नो जेल, नो बेल, लव जिहादी का सीधा 72 हूरों से मेल।” उन्होंने माँग की कि ऐसे मामलों में आरोपितों की संपत्ति जब्त की जाए और कड़े कानून बनाए जाएँ। उन्होंने नरेंद्र मोदी से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस विषय पर सख्त कदम उठाए जाएँ।
महोबा में लव जिहाद को लेकर बोलीं साध्वी प्राची
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) April 18, 2026
साध्वी प्राची का विवादित बयान
'लव जिहादियों के लिए नो जेल, नो बेल'
'लव जिहादियों के लिए सीधा 72 हूरों से मेल'
'हिंदू बेटियों को बचाया हमारी जिम्मेदारी'#SadhviPrachi #Mahoba #LoveJihad #Controversy #BreakingNews #HindiKhabar pic.twitter.com/cWaU1VBFMg
अपने भाषण के दौरान साध्वी प्राची ने मदरसों को लेकर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वहाँ से लव जिहाद जैसी साजिशें सामने आती हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव का नाम लिया और महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

