उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी बहन को छेड़छाड़ से बचाने पहुँचे एक युवक और उसके चाचा को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने पीट दिया है। सोमवार (16 मार्च 2026) शाम युवती घर के पास दुकान से सामान लेने गई थी और वहाँ खड़े शकील, मानव, नूरहसन, आसिफ और उनके दोस्तों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब शोर मचाया तो आरोपितों ने उसे धमकाया भी और उग्र हो गए।
इस बीच युवती का भाई, उसके चाचा घटनास्थल पर पहुँचे और युवती को बचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी आरोपितों ने लाठी-डंडों ने धारदार हथियारों ने परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में युवती को भी चोटें आईं हैं और चाचा-भतीजे भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सामने आई तस्वीरों में पीड़ित लहूलुहान नजर आ रहे हैं।

हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अंकित ने थाने में तहरीर दी। ऑपइंडिया के पास मौजूद FIR कॉपी में आरोपितों में शकील, मानव, नूरहसन, आसिफ, तसव्वर, निन्ना, फुरकान और कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों की हालत अब स्थिर है।

