निकाह से पहले जेवर समेट आशिक संग भागी सलमा, अब्बू ने छोटी बेटी रिहाना को दुल्हन बनाकर बैठाया: बारातघर पहुँच गया उसका भी आशिक, बरेली में चले लाठी-डंडे-गोलियाँ

उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी चैनपुर में शनिवार (6 जून) को एक निकाह समारोह जंग के मैदान में बदल गया। यहाँ निकाह से ठीक पहले दुल्हन (बदला हुआ नाम सलमा) अपने प्रेमी के साथ जेवर लेकर फरार हो गई। बदनामी से बचने के लिए परिवार वालों ने दुल्हन की छोटी बहन का निकाह दूल्हे से कराने का फैसला किया।

लेकिन तभी पता चला कि छोटी बहन (बदला हुआ नाम रिहाना) का भी किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है और छोटी बहन का आशिक भी बारातघर में पहुँच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई।

इस खूनी संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हंगामा और फायरिंग की वजह से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुँची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।