सरकारी डॉक्टर युवती संग बंद कमरे में कर रहा था डांस, Video वायरल होने पर वकार सिद्दीकी को तत्काल ड्यूटी से हटाया: UP के शामली का मामला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला सरकारी अस्पताल में डॉक्टर वकार सिद्दीकी का एक युवती के साथ बंद कमरे में डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। चिकित्सा प्रभारी ने डॉक्टर को तत्काल इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया है। उससे अस्पताल का कमरा भी तुरंत खाली करा लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

सरकारी डॉक्टर का ‘पार्टी’ वीडियो

कांधला सरकारी अस्पताल में डॉक्टर वकार सिद्दीकी तैनात था। बुधवार (19 नवंबर 2025) को एक युवती के साथ बंद कमरे में डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। इससे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं।

वीडियो वायरल होने पर चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने डॉक्टर से स्पष्टीकरण माँगा। डॉक्टर वकार सिद्दीकी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, उसे अस्पताल का आवंटित कमरा भी खाली करा लिया गया है।

चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अब डॉक्टर के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई होगी।