3 तलाक दिया, हलाला करवाया… आजिज होकर नूरजहाँ ने छोड़ा इस्लाम, मंदिर में धर्मपाल से शादी कर बनी पूनम: बरेली की घटना

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली तीन तलाक पीड़िता नूरजहाँ ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को बरेली के एक आश्रम में अपने प्रेमी धर्मपाल से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। नूरजहाँ ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम ‘पूनम देवी’ रख लिया है।

जानकारी के अनुसार, नूरजहाँ ने बताया कि तीन तलाक की घटना से वह बहुत दुखी थीं, लेकिन उनकी सनातन धर्म में आस्था है। नूरजहाँ ने आगे कहा कि वह भगवान राम को मानती हैं और मंदिर भी जाती हैं।

दिल्ली में धर्मपाल से मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हुआ। करीब पाँच साल से जानते हुए दोनों आठ महीने से साथ रह रहे थे। शादी के बाद पूनम देवी ने अपने परिवार से खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की माँग की है। धर्मपाल ने भी उनसे शादी कर खुशी जताई है।