उत्तराखंड के नैनीताल में मोहम्मद आरिफ ने युवती से हिंदू बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने हिंदू संगठन संगठन को मामले की जानकारी दी। अब हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
शिकायत के मुताबिक, यूपी के रामपुर का रहने वाले मोहम्मद आरिफ ने युवती से सोशल मीडियापर हिंदू नाम से दोस्ती की। आरिफ ने युवती को झाँसे में लेकर उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने हिंदू संगठन को मामले की जानकारी दी।
हिंदू संगठन ने भवाली कोतवाली में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। SHO दीवान सिंह ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

