मजदूरी माँगने पर हिन्दू महिलाओं से रेप, वीडियो बना कर ब्लैकमेल: समसूल हसन की घिनौनी हरकत आई सामने, उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के टनकपुर में दो हिन्दू महिलाओं के साथ समसुल हसन ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएँ उसके जूते-चप्पलों की दुकानों पर काम करती थी।

उनलोगों को सैलरी माँगने पर समसुल हसन उर्फ अब्दुल हक शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती करता था। उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के बाद ही वेतन देने की बात कहता था।

आरोपित शहंशाह पुत्र अब्दुल हक की दुकान टनकपुर वार्ड नंबर दो में हैं। मस्जिद कॉलोनी में वह रहता है। वह मजबूर हिन्दू लड़कियों को काम पर रखता था उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाता था। लड़कियों को ब्लैकमेल भी करता था।