उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में समीर जाफरी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि समीर ने खुद को हिंदू ब्राह्मण ‘समीर द्विवेदी’ बताकर एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फँसाया, उसके साथ रेप किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को सलाखें के पीछे भेज दिया है।
‘द्विवेदी’ बनकर यूनिवर्सिटी में बढ़ाई दोस्ती
पीड़िता के मुताबिक, यह सब गढ़वाल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ। वहाँ आरोपित ने अपना असली नाम छिपाकर खुद को हिंदू ब्राह्मण (समीर द्विवेदी) बताया। जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर आरोपित ने शादी का झाँसा देकर लड़की का भरोसा जीता और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने चुपके से पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।
BREAKING: Pahari Hindu girl attempts suicide after Muslim youth auctioned her for Rs. 12 lakh in a chat group in Srinagar Garhwal, Uttarakhand.
— Angry Saffron (@AngrySaffron) January 21, 2026
Reportedly, the accused had posed as a Hindu to trap her and began blackmailing her after his real identity was revealed.
He shared… pic.twitter.com/nwvMQt5Suf
तस्वीरें वायरल करने की धमकी और वसूली
जब लड़की को समीर की असलियत पता चली और उसने विरोध किया, तो आरोपित अपनी असली रंगत पर उतर आया। समीर उन प्राइवेट वीडियो और फोटो के दम पर लड़की को बार-बार धमकाने लगा और पैसों की माँग करने लगा। समीर ने धमकी दी कि अगर उसकी माँगें पूरी नहीं हुईं तो वह सब कुछ सोशल मीडिया पर डाल देगा और उसे जान से मार देगा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस की रेड और आरोपित की गिरफ्तारी
मामला तब गरमाया जब मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी समर्थकों के साथ थाने पहुँचे और कार्रवाई की माँग की। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने जाल बिछाकर समीर जाफरी को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर (नजीबाबाद) का रहने वाला है और यहाँ श्रीनगर के अलकनंदा विहार में रह रहा था।
इलाके में भारी आक्रोश
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों में काफी गुस्सा है। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि क्या आरोपित ने पहले भी किसी और को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर सबूत खंगाल रही है।

