उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक सलमान खान अपनी असली पहचान छुपाकर हिंदू युवती से शादी की। सलमान खान ने खुद को सनी सिंह बताया ये कारनामा किया। हिंदू पीड़ित परिवार ने सलमान खान पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
हिंदू परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित सलमान खान को गिरफ्तार किया। सलमान खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में आरोपित सलमान के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।
पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल
पीड़िता सरिता तिवारी, निवासी शिवपुरम कॉलोनी, छितूपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सलमान खान ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को सन्नी सिंह बताया। आरोप है कि उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें अपना नाम सन्नी सिंह और पिता का नाम मक्खन सिंह दर्ज कराया। इसी पहचान के आधार पर उसने पीड़िता से शादी किया।
बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। सलमान पेशे से मैकेनिक है और पीड़िता अपनी स्कूटी उसकी दुकान पर ठीक कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ीं और बाद में वर्ष 2021 में दोनों ने शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि उस समय उसे आरोपित सलमान की वास्तविक पहचान की जानकारी नहीं थी।
शादी के बाद धर्मांतरण का दबाव और प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता हिंदू परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सलमान की वास्तविक पहचान सामने आई। इसके बाद उसने धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि पिछले करीब दो साल से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित सलमान के परिवार के सदस्य भी उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने में शामिल थे। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने सिगरा थाने पहुँचकर पति और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसकी धार्मिक पहचान जानबूझकर छिपाई गई और बाद में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपित सलमान गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद सिगरा थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर आरोपित सलमान के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जाँच के दौरान पुलिस को फर्जी आधार कार्ड और शादी से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिनकी जाँच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला वाराणसी के छितूपुर क्षेत्र का है, जहाँ पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने नाम और धर्म छिपाकर उससे शादी किया और बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाया।

