तमिलनाडु सरकार में मानव संसाधन मंत्री डी सरथ कुमार का एक Video Viral हो रहा है। वीडियो में मंत्री एक सफेद पाउडर जैसी चीज को पीसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि मंत्री सार्वजनिक जगह पर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे।
बढ़ते विवाद के बीच मंत्री डी सरथ कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि Video में दिखाई दे रही चीज ड्रग्स नहीं बल्कि उनकी बेटी की दवा थी। मीडिया से बातचीत में सरथ कुमार ने बताया कि यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि करीब 3 साल पुराना है।
அமைச்சர் சரத்குமார் போதைப்பொருள் சர்ச்சை ,வைரலாகும் வீடியோவால் வெடித்த புதிய விவாதம்.#TVKFailsTN #Sarath pic.twitter.com/vjPpxZ8faE
— News Reporter (@KTownReporter) June 26, 2026
मंत्री डी ने आगे बताया कि वे उस समय वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने गए थे। मंत्री के मुताबिक, मैच के दौरान उनकी छोटी बेटी को सर्दी-जुकाम से जुड़ी परेशानी होने लगी थी और उसे तुरंत दवा देने की जरूरत थी। लेकिन वह गोली निगल नहीं पा रही थी।
ऐसे में उन्होंने टैबलेट को पीसकर पाउडर बनाया ताकि बेटी आसानी से दवा ले सके। मंत्री ने कहा कि Video में जो दिख रहा है, उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उनकी पत्नी, जो उस समय मौके पर मौजूद थीं, उन्होंने भी मंत्री के दावे की पुष्टि की। परिवार का कहना है कि उस दिन जो हुआ उसमें कुछ भी असामान्य नहीं था।
A video involving Tamil Nadu Human Resources Minister @sarath0828 has gone viral on social media, with some users claiming it shows the minister consuming narcotic substances in public. The clip quickly sparked controversy and triggered widespread speculation online.
— Subash (@Subash_tweetz) June 26, 2026
However,… pic.twitter.com/DzWFr5X5JI
पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल, मंत्री बोले- झूठा नैरेटिव बनाया जा रहा
सरथ कुमार ने यह भी कहा कि उस दिन स्टेडियम में उनके साथ मौजूद एक दोस्त ने यह वीडियो सामान्य तरीके से रिकॉर्ड किया था। बाद में वही क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड भी हुई थी, लेकिन उस समय इसे लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।
मंत्री का कहना है कि अब उसी पुराने वीडियो को दोबारा वायरल कर उसके साथ गलत दावे जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो के आधार पर जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह झूठा है और वीडियो में किसी तरह के ड्रग्स सेवन का सवाल ही नहीं उठता।

