एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में ब्लैकमेलिंग से तंग नेवी ऑफिसर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, शव के कुछ टुकड़े फेंके बाकी फ्रिज में डाले: विशाखापत्तनम पुलिस के सामने सरेंडर

विशाखापत्तनम में एक नेवी अधिकारी ने अपनी प्रेमिका को इस तरह हत्या की कि दिल्ली की श्रद्धा वॉल्कर की याद ताजा हो गई। शादीशुदा नेवी अधिकारी चिंतादा रवीन्द्र ने प्रेमिका पॉलिपल्ली मोनिका की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश में जुट गया। उसने अंगों को काटा और कुछ हिस्से को फ्रिज में रख दिया, जबकि कुछ हिस्सों को बोरियों में बाँध दिया। सिर और हाथों को सुनसान जगह पर जला दिया।

पुलिस के मुताबिक, INS डेगा पर तैनात रवींद्र की मुलाकात 2021 में मोनिका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शादीशुदा होने के बावजूद उसके मोनिका से अफेयर थे। रवीन्द्र की पत्नी जब कुछ हफ्तों के लिए विजयनगरम स्थित अपने मायके चली गई, तो रवीन्द्र ने मोनिका को अपने घर पर बुलाया। दोनों साथ रहने लगे।

रविवार 28 मार्च 2026 को दोनों के बीच किसी बात पर बहस शुरू हो गई। रवीन्द्र का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। रवीन्द्र के मुताबिक मोनिका उसके अवैध संबंधों की जानकारी पत्नी को बता देने की धमकी देती थी। इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि रवीन्द्र ने उसका मर्डर कर दिया। उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ अंगों को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। आरोपित का दावा है कि उसने सिर और हाथ को ले जाकर सुनसान इलाके में जला दिया।

पुलिस स्टेशन में अपना गुनाह कबूल लिया। जब पुलिस रवीन्द्र के घर पहुँची तो रूम की हालत भयावह थी। फ्रिज में मानव शरीर के कुछ हिस्से थे। पुलिस को अभी तक मोनिका का सिर नहीं मिला है, जिसकी तलाश जारी है। रवीन्द्र ने बताया है कि उसने सुनसान जगह पर सिर- हाथ ले जाकर जला दिया।

शरीर के कुछ अंगों को फ्रिज में छिपा दिया और खुद जाकर पुलिस स्टेशन में अपना गुनाह कबूल लिया। जब पुलिस रवीन्द्र के घर पहुँची तो रूम की हालत भयावह थी। फ्रिज में मानव शरीर के कुछ हिस्से थे। पुलिस को अभी तक मोनिका का सिर नहीं मिला है, जिसकी तलाश जारी है। रवीन्द्र ने बताया है कि उसने कहीं दूर सिर को ठिकाने लगा दिया था।