पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पानीहाटी सीट से बड़ी खबर आ रही है। RG कर अस्पताल मामले की पीड़िता की माँ और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 3,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। ताजा रुझानों में उन्होंने तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के तीर्थंकर घोष को पीछे छोड़ दिया है।
शुरुआती राउंड की गिनती से ही रत्ना देबनाथ ने मजबूत बढ़त बना ली है, जिससे भाजपा खेमे में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान रत्ना देबनाथ से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया था।
पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ की यह बढ़त न केवल एक राजनीतिक जीत मानी जा रही है, बल्कि इसे पीड़िता के परिवार के लिए एक भावनात्मक समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है। पानीहाटी की जनता ने इस बार ‘इंसाफ’ के मुद्दे पर मुहर लगाई है।
2026 के विधानसभा चुनाव के लिए पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 1,89,714 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 93,805 पुरुष, 95,905 महिला और 4 थर्ड जेंडर के थे।

