पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच कूचबिहार के दिनहाटा में भारी हिंसा भड़क उठी है। मतगणना के दौरान बीजेपी और TMC कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों (Central Forces) को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कड़ा लाठीचार्ज किया गया।
#WATCH | West Bengal | Clash erupts between BJP and TMC workers in Cooch Behar's Dinhata, Central Forces personnel resort to lathi-charge pic.twitter.com/1UyxSq7KEN
— ANI (@ANI) May 4, 2026
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिनहाटा में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और नारेबाजी हुई। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
बैरकपुर के बाद कूचबिहार में हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालाँकि, DIG ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

