पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी 190 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि TMC मात्र 98 सीटों पर सिमटती दिख रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। BJP समर्थकों में भारी उत्साह है, लेकिन अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने सोमवार (4 मई 2026) किसी भी तरह के विजय जुलूस या सार्वजनिक जश्न पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
In view of the counting process of the General Election to the West Bengal Legislative Assembly, which is expected to continue throughout the day to complete the entire process of counting, and in order to maintain public order, peace, and tranquility within the jurisdiction of… pic.twitter.com/d3XC3nJmil
— ANI (@ANI) May 4, 2026
पुलिस के अनुसार, शांति बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों को इस आदेश का पालन करना होगा। जीत का जश्न मनाने या रैली निकालने की अनुमति 5 मई से संबंधित पुलिस थानों की मंजूरी के बाद ही दी जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

