‘मौसम बदल रहा है ना’: शुभेंदु अधिकारी का Video हुआ वायरल, बोले- मुख्यमंत्री होने के नाते ज्यादा नहीं बोल सकता, मर्यादाएँ हैं

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित ‘सनातन चेतना एवं राम राज्य जागरण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बड़े बदलावा का संकेत दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनको आए एक महीना ही हुआ है, लेकिन मौसम बदल रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे एक महीना पूरा नहीं हुआ 9 को मैंने संविधान को हाथ में लेते हुए शपथ ली लेकिन मौसम बदल रहा है ना।”

संबोधन में उन्होंने कहा, “अभी हम बंगाल में हैं, भारत में हैं, इसलिए हमारी धर्मपालन से लेकर हमारी जो संस्कृति है, हमारा जो कल्चर है, हमारा जो आस्था का जो मार्ग है, उसमें हम लोग चल सकते है, नहीं तो हम लोग की हालत कैसे होती, आपको पता है।”

उन्होंने आगे कहा, “किस तरीके से 2019 हमारे हिंदू शरणार्थी के लिए देश के प्रधानमंत्री CAA लाए, उसके बाद भी बंगाल में मुर्शिदाबाद लेकर पुरा देश में आप लोग देखा, किस तरीके से अत्याचार हुआ, हमारी देश की सुरक्षा को चेलेंज किया गिया, बोड़ार में 600 किलो मीटर लेंड उनके लिए जो जमीन BSF को देना चाहिए था, पिछली सरकार अपने वोट बेंक की राजनीति से प्रेरित होकर पुरा बांग्लादेश का बॉर्डर खुला छोड़ दिया, आज बंगाल में घुसपैठिया किस तरीके से डेमोग्राफी बदल दिया, आप सबको मालूम है।”

शुभेंदु ने कहा, “आज हमारी दुर्गा पुजा, काली पुजा से लेकर, राम नवमि का जुलुस से लेकर, हमारी हनुमान जंयति से लेकर, हमारी गीता पाठ, जितना भी हमारी आस्था का, जितना भी हमारा त्योहार है, इजाजत नहीं मिलता था। हाई कोर्ट में जाना पड़ता था।”

अंत मे उन्होंने कहा, “बंगाल में एक राष्ट्रवादी डबल इंजन सरकार की स्थापना हो गई और मैं मुख्यमंत्री होने के नाते ज्यादा बात तो नहीं बोल सकता हूँ, थोड़ा लिमिटेशन है, लेकिन मेरा एक महीना पूरा नहीं हुआ 9 को मैंने संविधान को हाथ में लेते हुए शपथ लिया, लेकिन मौसम बदल रहा है ना, आने वाले दिन में और बदलेगा।”