पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा से मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने यह आदेश दूसरे चरण के मतदान के दिन आई (29 अप्रैल 2026) अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर लिया है।।
जानकारी के मुताबिक, ये सभी मतदान केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं। इनमें डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथ शामिल हैं। पुनर्मतदान 2 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने संकेत दिए थे कि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा मतदान कराया जा सकता है। राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है और 4 मई 2026 को मतगणना होनी है।

