पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत के पीछे ममता सरकार के काल में हुए मुस्लिम तुष्टीकरण को भी एक बड़ी वजह माना जाता है। ममता सरकार पर अनेक बार ये आरोप लगे कि उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में हिंदुओं की भावनाओं से खूब खिलवाड़ किया। पत्रकार यतेन्द्र शर्मा ने ममता राज में मुस्लिम तुष्टिकरण से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा साझा किया है।
News18 इंडिया के ‘Panchayat With Reporters’ कार्यक्रम के दौरान पत्रकार यतेन्द्र शर्मा ने यह किस्सा बताया है। जिसे आप नीचे दिए गए वीडियो में 20:30 मिनट से सुन सकते हैं। यतेन्द्र शर्मा बताते हैं, “मैं इस चुनाव में सिलीगुड़ी कवर करने गया था और यह घटना सिलीगुड़ी के आसपास की है। वहाँ एक बहुत पुराना शिव मंदिर है।”
वह कहते हैं, “उस शिव मंदिर पर, मुझे कहने में कोई हर्ज नहीं है। मुस्लिम गुंडे थे, वो गुंडे वहाँ स्थानीय नहीं थे। ये वो लोग थे जिनको अवैध तरीके से वहाँ पर जगह दी गई थी। पश्चिम बंगाल, ममता सरकार ने जगह दी थी और उनके हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने उस शिव मंदिर पर इस्तेमाल किया हुआ कंडोम चढ़ा दिया, शिवलिंग पर। शिवलिंग पर इस्तेमाल किया हुआ कंडोम चढ़ा दिया। किसी की बिना सरकार के इतनी हिम्मत हो सकती है।”
यतेन्द्र बताते हैं, “जब वहाँ के स्थानीय लोगों को पता चला कि यह धार्मिक भावनाएँ आहत करने का मामला है। इस पर कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने वीडियो बनाकर वहाँ पुलिस प्रशासन को दिया। लेकिन पुलिस ने वहाँ जो विश्व हिंदू परिषद के जो लोग थे, जो उसका वीडियो बनाकर ले गए थे, उन्हीं को पकड़कर थाने में बैठा लिया और वीडियो को डिलीट करा दिया कि ये चीजें आगे ना फैलें।”
उन्होंने ममता राज में तुष्टिकरण को लेकर आगे कहा, “उनके (VHP के लोगों) खिलाफ कारवाई की और साफ कह दिया कि तुम जिसके खिलाफ FIR करना चाहते हो उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं होगी जबकि वो बांग्लादेश ही घुसपैठिए थे। उनको बचाने का काम किया।”

