पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के एक पार्षद को घर के अंदर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी किया गया है। बनगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 से TMC पार्षद सुकुमार राय को पुलिस कॉलर पकड़कर थाने ले गई।
बोंगाँव वार्ड के टीएमसी पार्षद को वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
— ocean jain (@ocjain4) May 18, 2026
पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाला कर दिया। pic.twitter.com/5DJBJM4met
वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर घर से बाहर लाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पार्षद पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते और खुद को छोड़ने की गुहार लगाते नजर आए। यह कार्रवाई बनगाँव थाना क्षेत्र के कालुपुर पांचपोता इलाके में की गई, जहाँ लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही थीं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद के घर पर बाहरी महिलाओं और पुरुषों का लगातार आना-जाना लगा रहता था और इलाके में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। रविवार (18 मई 2026) को एक बार फिर घर के भीतर संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पार्षद सुकुमार राय को दो महिलाओं और एक युवक के साथ हिरासत में लिया। मौके से बियर की बोतलें भी बरामद की गईं।

