उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली बकने का वीडियो वायरल है। वीडियो में मीडियाकर्मी उनसे जब पूछते हैं कि पीएम मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है और पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने को कहा है तब अजेंद्र लोधी जवाब में प्रधानमंत्री को ह₹@मी बोला और देशविरोधी कहते हैं।
वीडियो वायरल में सपा सांसद ने पहले तंज मारते हुए कहा- “मोदी जी जो बोलते हैं बड़ा अच्छा बोलते हैं, सोना न खरीदें- पेट्रोल की खपत कम करें लेकिन विदेश की यात्रा करोड़ों में करें। कितना न्याय है, कितनी लोकप्रिय नेता हैं।” इसके बाद वो गाली देते हुए कहते हैं- इतना हर@मी और देशविरोधी प्रधानमंत्री आजतक किसी ने नहीं देखा और न आने वाली सरकारों में ऐसा कोई पीएम मिलेगा।
योगीजी क्या ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई नही होगी आपके सत्ता में रहते हुए भी।
— पंडित अरुज जोशी 🚩 (@Allu_Aruj) May 11, 2026
शर्मनाक कृत्य, इस शर्मनाक कृत्य के आगे कानून, प्रशासन सब नाकारा साबित हो रहे हैं।
यही है संबिधान की खूबसूरती और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लाचार प्रशासन और कानून 😡 pic.twitter.com/EsJsyiexCn
ये बयानबाजी अजेंद्र लोधी ने उस समय की जब वो और अन्य पार्टी नेता राज्यपाल को 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपने गए थे। वहीं पर मीडिया ने सवाल किया तो ये जवाब मिला। अब बयान वायरल है। सीएम योगी ने भी इसपर नाराजगी जताई है।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।”
वहीं भाजपा नेता सतेंद्र प्रताप गुप्ता ने इस मामले में यूपी के महोबा में एफआईआर कराई है। वहीं यूपी भाजपा के चीफ पंकज चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी को ऐसे नेता के विरुद्ध एक्शन लेने को कहा है और ये भी कहा है कि जैसी भाषा अजेंद्र लोधी ने इस्तेमाल की वो बताता है कि सपा सिर्फ गुंडों की पार्टी है।

