Homeराजनीतिपूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने कहा- उन्होंने एक सैन्य...

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने कहा- उन्होंने एक सैन्य अधिकारी और नेता के रूप में देशसेवा की

जब जसवंत सिंह विदेश मंत्री थे, तो भारत-पाकिस्तान तनाव का काल था, जिससे वो बखूबी निपटे। भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों में एक नए युग की शुरुआत उन्हीं के रक्षा मंत्री रहते हुए हुई थी।

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता रहे जसवंत सिंह का रविवार (सितम्बर 27, 2020) की सुबह निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने तत्परतापूर्वक देश की सेवा की, पहले तो एक सैनिक के रूप में और फिर राजनीति में अपनी लम्बी पारी के दौरान। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी जसवंत सिंह ने महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले।

बता दें कि भाजपा नेता जसवंत सिंह ने वाजपेयी सरकार में रक्षा, वित्त और विदेश जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला था। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वो वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन से काफी दुःखी हैं। राजनाथ ने कहा कि जसवंत ने अपनी संसदीय पारी में एक प्रभावशाली मंत्री के रूप में अपनी जगह बनाई। भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

जसवंत सिंह भारतीय सेना में भी सेवा दे चुके थे। उन्होंने 60 की दशक के अंत में ही राजनीति में कदम रखा था लेकिन जनसंघ में आने के बाद उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई और 1980 में वो राज्यसभा सांसद के रूप में संसद पहुँचे। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने कई आर्थिक सुधारों को गति दी। वहीं विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भारत-पाकिस्तान तनाव का काल था, जिससे वो बखूबी निपटे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -