Homeराजनीतिदिल्ली शराब घोटाला: 23 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगी K कविता, CBI ने...

दिल्ली शराब घोटाला: 23 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगी K कविता, CBI ने कोर्ट को बताया- न जाँच में कर रही हैं सहयोग, न दे रही सवालों के सही जवाब

सीबीआई की मानें तो बीआरएस नेता के कविता के सवालों के बदले में दिए गए जवाब और जाँच एजेंसी को बरामद हुए दस्तावेज एक दूसरे से विरोधाभासी थे। इसके अलावा उन पर शराब कारोबारी शरद रेड्डी के साथ कारोबार में शामिल होने की भी बात है।

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में बीआरएस नेता के कविता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। उनके मामले में सुनवाई करते हुए आज (15 अप्रैल 2024) राउज एवेन्यू कोर्ट ने फिर उन्हें झटका दिया और 23 अप्रैल 2024 तक उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया।

के कविता ने कोर्ट से निकलते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “ये कस्टडी सीबीआई की नहीं है, ये भाजपा की है। जो कुछ भी भाजपा बाहर बोल रही है। सीबीआई वही सवाल सिर्फ अंदर बार-बार 2 साल से पूछ रही है। यहाँ कुछ नया नहीं है।”

वहीं सीबीआई ने कोर्ट में कविता पर आरोप लगाया कि वो जाँच में सहयोग नहीं कर रही हैं। जाँच एजेंसी ने कहा कि पूछताछ के दौरान के कविता कहीं से कहीं तक संतोषजनक जवाब देती नहीं मिलीं।

सीबीआई की मानें तो बीआरएस नेता के कविता के जवाब और इन्वेस्टिगेशन के दौरान उन्हें बरामद हुए दस्तावेज विरोधाभासी थे। इसके अलावा उन पर शराब कारोबारी शरद रेड्डी के साथ कारोबार में शामिल होने की भी बात है। फिलहाल के लिए कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के शराब घोटाले में के कविता को ईडी द्वारा 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था। उस समय भी कोर्ट को यगही बताया गया था कि कविता संतोषजनक जवाब नहीं दे रहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -