Homeराजनीतिपाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा, इसे हम लेकर रहेंगे: बंगाल में बोले अमित...

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा, इसे हम लेकर रहेंगे: बंगाल में बोले अमित शाह, कहा- POK पर बात करने से डरते हैं ममता बनर्जी और राहुल गाँधी

अमित शाह ने कहा कि ये मणिशंकर अय्यर, ये फारुख अब्दुल्ला देश को डराने का काम करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और PoK की बात मत करो, क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। अमित शाह ने कहा, "राहुल बाबा आपको डरना है तो डरिए, ममता दीदी आपको डरना है तो डरिए, PoK भारत का है और इसे हम लेकर रहेंगे।"

पश्चिम बंगाल के हुगली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे और अब PoK में आजादी के नारे लगते हैं। अमित शाह ने कहा कि पहले कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी, अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पत्थरबाजी होती है। उन्होंने कहा कि 2.11 करोड़ टूरिस्टों ने कश्मीर जाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया और PoK में आटे के भाव ने रिकॉर्ड बनाया।

इस जनसभा में गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाली पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा। POK में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और भारत इसे लेकर रहेगा।

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर में शांति लौट आई है। वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर अब विरोध प्रदर्शनों और आजादी के नारों से गूंज रहा है। बता दें कि POK में महंगाई को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये मणिशंकर अय्यर, ये फारुख अब्दुल्ला देश को डराने का काम करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और PoK की बात मत करो, क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा आपको डरना है तो डरिए, ममता दीदी आपको डरना है तो डरिए, PoK भारत का है और इसे हम लेकर रहेंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -