Homeराजनीतिकपिल मिश्रा की विधायकी गई, कहा- मोदी के नाम कुर्सी हजार बार कुर्बान

कपिल मिश्रा की विधायकी गई, कहा- मोदी के नाम कुर्सी हजार बार कुर्बान

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, "एक तरफ देशभक्त और एक तरफ टुकड़े-टुकड़े गैंग, मैं सारी दिल्ली के साथ खड़ा था। अभी 'सातों सीटें मोदी को' अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में 'साठ सीटें मोदी को' अभियान चलाऊँगा।"

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक कपिल मिश्रा को अयोग्य करार दिया है। स्पीकर ने कपिल मिश्रा के खिलाफ यह कार्रवाई दल-बदल कानून के आधार पर की है। हालाँकि मिश्रा ने इस कार्रवाई को कानून का मजाक बताते हुए कहा है कि आधी सुनवाई के बीच ही यह फैसला लिया गया और उन्हें कोई भी तथ्य रखने का मौका नहीं दिया गया।

कपिल मिश्रा दिल्ली के करावल नगर से विधायक थे। अयोग्य घोषित होने के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “विधानसभा अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि ये केजरीवाल का ऑर्डर है। कपिल मिश्रा ने मोदी के लिए अभियान चलाया है, MLA तो इसे रहने नहीं देंगे। सदस्यता खत्म करने ही होगी। साथियों, मुझे गर्व है कि मैंने मोदी जी के लिए अभियान चलाया है। इसके लिए विधायक की कुर्सी हजार बार कुर्बान है।”

कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “एक तरफ देशभक्त और एक तरफ टुकड़े-टुकड़े गैंग, मैं सारी दिल्ली के साथ खड़ा था। अभी ‘सातों सीटें मोदी को’ अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में ‘साठ सीटें मोदी को’ अभियान चलाऊँगा।”

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए थे। वह केजरीवाल पर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लगा चुके हैं। कपिल मिश्रा ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार भी किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -