Homeराजनीतिजिस विधायक का AAP ने काटा टिकट, उन पर जानलेवा हमला: सिसोदिया पर लगाया...

जिस विधायक का AAP ने काटा टिकट, उन पर जानलेवा हमला: सिसोदिया पर लगाया था टिकट बेचने का आरोप

"मुझे संदेह है कि मैं जिनके खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूँ, यह जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने करवाया है।"

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया पर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले मौजूदा विधायक नारायण दत्त शर्मा पर बीती रात (5-6 फरवरी की रात) जानलेवा हमला किया गया। उन पर यह हमला रात के तकरीबन 1:30 बजे किया गया। विधायक नारायण दत्त शर्मा इस बार बदरपुर सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

नारायण दत्त शर्मा ने कहा, “मुझे संदेह है कि मैं जिनके खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूँ, यह जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने करवाया है।” रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार की आधी रात को मोलरबंद में इन पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।

नारयण दत्त शर्मा वही विधायक हैं, पार्टी ने जिनकी टिकट काट कॉन्ग्रेसी नेता राम सिंह को दे दी थी। अपनी टिकट काटे जाने पर MLA नारायण दत्त शर्मा ने AAP पर बदरपुर के भू माफियाओं को 20 करोड़ रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

नारायण दत्त शर्मा ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की टिकट पर 50000 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

आपको बता दें कि नारायण दत्त शर्मा ने अपनी टिकट काटे जाने के बाद केजरीवाल के खिलाफ बगावती रुख अपना लिया था। अभी वे बदरपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव के मैदान में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -